Business News : Sensex-Nifty में Black Tuesday! धड़ाम से गिरा बाजार, निवेशकों के डूबे करोड़ों
Babushahi Bureau
नई दिल्ली, 26 अगस्त 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत पर 50% टैरिफ लागू करने के फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार पर स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। इस वजह से देश का प्रमुख शेयर बाजार बीएसई Sensex और एनएसई Nifty दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई।
बाजार की शुरुआत में गिरावट
मंगलवार को Sensex ने 81,635.91 के पिछले बंद स्तर से 81,377.39 अंक पर कारोबार की शुरुआत की, जो महज 10 मिनट में गिरकर 81,063.26 पर पहुंच गया। वहीं, Nifty 24,967.75 से टूटकर खुलते ही 24,899.50 पर आ गया और 24,763 के स्तर तक गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में लगभग 570 अंक सेंसेक्स से और 170 अंक निफ्टी से कम हो गए।
कंपनियों के शेयरों में ठोस गिरावट
ट्रंप की टैरिफ नीति का सबसे ज्यादा असर लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर में देखा गया।
1. लार्जकैप सेक्टर: सनफार्मा का शेयर 2.56%, अदानी पोर्ट्स 1.80%, टाटा स्टील 1.60%, और टाटा मोटर्स 1.10% तक गिरा।
2. मिडकैप सेक्टर: पेल 2.82%, एन्क्युअर 2.65%, भारत फोर्ज 2.54%, मजगाओ डॉक 2.48% तक नीचे आए।
3. स्मॉलकैप सेक्टर: किटेक्स सबसे ज्यादा गिरकर 4.99% तक पहुंचा, वहीं प्रवेग 4.80% तक फिसला।
टैरिफ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
ट्रंप के इस फैसले से भारत की उस आधारशिला पर खतरा मंडराने लगा है जिस पर काफी निर्यात आधारित सेक्टर टिके हुए हैं। टेक्सटाइल, फार्मा, जेम्स एंड ज्वेलरी, ऑटो पार्ट्स जैसे उद्योग अमेरिका से जुड़े होने के कारण सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। इसके साथ ही इस बार की टैरिफ नीति रूसी तेल पर भी लागू होने के कारण भारत के ऊर्जा क्षेत्र पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
निवेशकों की चिंता और भविष्य की संभावनाएं
शेयर बाजार में इस अचानक आई गिरावट ने निवेशकों में डर और बेचैनी पैदा कर दी है। रुपया कमजोर होने की संभावना भी बढऩे लगी है। ट्रेड वॉर की स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार और अर्थव्यवस्था विशेषज्ञ कई उपाय कर रहे हैं। हालांकि, दीर्घकालिक तौर पर बाजार सुधार की उम्मीद भी बनी हुई है यदि व्यापार वार्ता सकारात्मक रूप से आगे बढ़े।
MA
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →