नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का चंडीगढ़ में भव्य स्वागत
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया आत्मीय अभिनंदन
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 19 जुलाई 2025:
हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का चंडीगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य सरकार के कई मंत्रियों व अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
राज्यपाल के स्वागत में पारंपरिक शिष्टाचार निभाया गया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ राजभवन तक ले जाया गया। इसके पश्चात हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री कल्याण ने राजभवन पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।
हरविन्द्र कल्याण बोले – ‘राज्य को मिलेगा दूरदर्शी नेतृत्व’
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा,“प्रो. असीम कुमार घोष एक अनुभवी शिक्षाविद् और कुशल प्रशासक हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा को नई दिशा मिलेगी। उनकी कर्मठता, दूरदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता राज्य के विकास कार्यों को गति देगी।”
समारोह में कई गणमान्य हुए शामिल
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के अनेक मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल के प्रति विश्वास और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →