अनमोल गगन मान के इस्तीफा वापस लेने पर भगवंत मान का आया बयान, पढ़ें क्या कहा
Babushahi Bureau
चंडीगढ़। 20 July 2025 आम आदमी पार्टी की युवा विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान अब राजनीति नहीं छोड़ेंगी। कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर राजनीति से दूरी बनाने और विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर बयान देते हुए कहा, "कई बार इंसान जज़्बातों में आकर फैसला ले लेता है।" उन्होंने साफ किया कि अनमोल गगन का इस्तीफा नामंज़ूर कर दिया गया है।
CM ने दिया युवाओं को संदेश
भगवंत मान ने कहा कि वो चाहते हैं कि ज्यादा से ज़्यादा नौजवान राजनीति में आएं, सिस्टम का हिस्सा बनें और बदलाव लाएं।
अनमोल गगन को भी उन्होंने यही संदेश दिया कि राजनीति से दूरी नहीं, भागीदारी ज़रूरी है।
क्या था पूरा मामला?
कुछ दिन पहले अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि वह कुछ व्यक्तिगत कारणों के चलते राजनीति से ब्रेक लेना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा भी सौंप दिया था।
लेकिन पार्टी ने उन्हें समझाकर और मनाकर वापस राजनीति में बने रहने के लिए मना लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे फैसले में पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अनमोल से मुलाकात कर उन्हें भावनात्मक रूप से समझाया।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →