NH-503 कीरतपुर से नंगल तक होगा फोर लेन, NHAI ने जारी की नोटिफिकेशन
मोहाली: चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के चिंतपुणी, ज्वालाली, धर्मशाला जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब कीरतपुर से नंगल के बीच की सड़क को फोर लेन किया जाएगा। जिससे जहां उनका सफर आसान होगा, वहीं, सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण (एक्वायर) करने संबंधी नोटिफिकेशन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से जारी कर दी गई है। अधिग्रहित होने वाली जमीन के खसरा नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं, लोग अब उक्त अथॉरिटी के दफ्तर जाकर इससे जुड़ी जानकारी ले पाएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क का काम पूरा होगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →