गर्मी का सितम! दुनिया के 70 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के
नई दिल्ली, 24 मई, 2026ः दुनिया के 70 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के हैं। प्राइवेट एजेंसी AQI.in के मुताबिक 45°C तामपान के साथ सबसे टॉप पर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज है। टॉप 10 में यूपी के 6 शहर हैं, इनमें बांदा, मिर्जापुर, वाराणसी के नाम शामिल हैं। शनिवार को भी टॉप 50 शहरों में 37 भारत के थे। बांदा का तापमान 46.2°C रहा था।
इस समय भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव से तप रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान अब भी 45°C पार जा रहा है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →