ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम जारी:भोपाल एम्स परिसर में फोर्स तैनात
भोपाल, 24 मई, 2026ः भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली एम्स की 4 सदस्यीय टीम दोबारा पोस्टमॉर्टम कर रही है। भोपाल एम्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एम्स परिसर की मॉर्च्यूरी के आसपास फोर्स तैनात है।
ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने बताया- पोस्टमॉर्टम के बाद भदभदा श्मशान घाट में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। बहन ने कहा- ट्विशा की सास और पति को श्मशान घाट में भटकने भी नहीं देंगे। वहीं पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- केस जल्द CBI को ट्रांसफर किया जाए।
इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस को स्वत: संज्ञान लिया था। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी। ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है।
साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →