पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी
Babushahi Bureau
चंडीगढ़ | 16 जुलाई 2025 : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल को चोट लगने के कारण फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
MLA परगट सिंह ने जताई चिंता
आज कांग्रेस विधायक परगट सिंह अस्पताल पहुंचे और भट्ठल से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों की टीम से भी बातचीत कर इलाज की जानकारी ली। परगट सिंह ने कहा: "राजिंदर कौर भट्ठल जी का पंजाब की राजनीति में अहम योगदान रहा है। हम सब उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
फिलहाल हालत स्थिर
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री की हालत अब स्थिर और सामान्य है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →