आज शादी के बंधन में बंधेंगी Cricketer Abhishek Sharma की बहन, अमृतसर में होंगे लावां फेरे
Babushahi Bureau
अमृतसर, 3 अक्टूबर, 2025 : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा की बहन, कोमल शर्मा, आज लुधियाना के हौजरी कारोबारी लोविश ओबरॉय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह हाई-प्रोफाइल शादी अमृतसर के फेस्टिन रिसॉर्ट में हो रही है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। बारात लुधियाना से अमृतसर के लिए रवाना हो चुकी है।
यह शादी सिख रीति-रिवाजों के अनुसार हो रही है, क्योंकि दूल्हा लोविश ओबरॉय सिख परिवार से हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद चार साल की डेटिंग के बाद अब वे शादी कर रहे हैं।
भाई अभिषेक के शामिल होने पर सस्पेंस
इस खुशी के मौके पर एक बड़ा सस्पेंस बना हुआ है कि क्या भाई अभिषेक शर्मा अपनी बहन की शादी में शामिल हो पाएंगे।
1. ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी: सूत्रों के अनुसार, अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी T20 सीरीज के लिए कानपुर में प्रैक्टिस के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और 5 T20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच 29 अक्टूबर को है।
2. परिवार की चुप्पी: हालांकि, परिवार ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे उनके शादी में शामिल होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
शादी का कार्यक्रम
1. लावां फेरे: आनंद कारज (लावां फेरे) की रस्म वेरका बाइपास पर स्थित गुरुद्वारा बाबा श्री चंद जी टाहली साहिब में होगी। इसके लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य ही मौजूद रहेंगे।
2. रिसेप्शन: दोपहर करीब 1 बजे लावां फेरों के बाद, परिवार और मेहमान फेस्टिन रिसॉर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां शादी का मुख्य समारोह और रिसेप्शन (Reception) आयोजित किया जाएगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →