हिमाचल में 12 फरवरी से खुलेंगे स्कूल:पहले दिन से पढ़ाई शुरू करने का आदेश
शिमला,04 फरवरी,2026ः हिमाचल प्रदेश में 42 दिन की विंटर वेकेशन के बाद खुलने वाले स्कूलों में पहले ही दिन से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आज सभी डिप्टी डायरेक्टर (प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा) को सख्त निर्देश जारी किए हैं।इन आदेश के अनुसार, प्रदेश के वे सभी स्कूल जो विंटर वेकेशन के बाद 12 फरवरी 2026 को पुनः खुलेंगे, उनमें किसी भी स्थिति में पढ़ाई में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल खुलते ही पहले दिन से नियमित पढ़ाई शुरू करना अनिवार्य होगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया कि इन निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए फरवरी के दौरान डिप्टी डायरेक्टर (एलिमेंटरी-हायर), कॉम्प्लेक्स स्कूलों के प्रिंसिपल और संबंधित ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →