गुरदासपुर में कार से ₹62 लाख कैश मिला
गुरदासपुर, 03 जुलाई, 2026ः गुरदासपुर में पुलिस ने शुक्रवार तड़के 2 गुजराती युवकों को 62 लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया। शहर के एंट्री पॉइंट बाबरी नाका पर एक चेक पोस्ट के दौरान दोनों पकड़े गए। दोनों युवकों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस बाबरी नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट वाली सफेद क्रेटा कार को रोका गया। कार में सवार युवकों के पास वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →