Himachal Weather Update: किन्नौर में फटा बादल, पैदल पुल बहा; लाहौल में पत्थर लगने से एचआरटीसी कंडक्टर की मौत
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 03 जुलाई 2026 :
वेदर अलर्ट के बीच गुरुवार को किन्नौर जिले की भावा वैली में बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ में एक पैदल पुल बह गया। वहीं लाहौल की मयाड़ घाटी में पत्थर गिरने से पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस कंडक्टर की मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच गुरुवार को किन्नौर जिले की भावा वैली में बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ में एक पैदल पुल बह गया। वहीं लाहौल की मयाड़ घाटी में पत्थर गिरने से पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस कंडक्टर की मौत हो गई। गुरुवार को भी चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और सोलन जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। जबकि राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। ऊना, कांगड़ा समेत अन्य जिलों में मौसम ठीक रहा।
किन्नौर जिले की शांगो पंचायत के सुरचो में सुबह अचानक बादल फटा। इससे शांगो खड्ड में बाढ़ आ गई और इससे पर बना पुल बह गया। पुल बह जाने से दुतरंग और कानगारंग गांवों का संपर्क टूट गया। बाढ़ का पानी खेतों में घुसने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
लियूडांधार में फंसे 24 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
उधर, लाहौल की मयाड़ घाटी के धोंदल नाला में सुबह पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से एचआरटीसी बस परिचालक मंडी के ज्ञान सिंह की मौत हो गई। बस करपट गांव से लौट रही थी। चंबा जिले में बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक बारिश जारी रही। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →