Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का अनुमान, 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 3 जुलाई, 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मॉनसून एक्टिव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
3 और 4 जुलाई को कई इलाकों में 40 से 50 kmph की स्पीड से तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 5 जुलाई से 8 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →