नहीं होगा अकाली-भाजपा का गठबंधन! रैली में अमित शाह ने दिया बड़ा बयान
मोगाः BJP आज मोगा में बदलाव रैली कर रही है। इसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित कर रहे हैं। वह केसरी रंग की पगड़ी बांधकर मंच पर पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पंजाब में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। गृहमंत्री के इस बयान से अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया।
शाह ने कहा- पंजाब को नशे से मुक्त करवाना है तो भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाहिए। पंजाब पूरा कर्ज, ड्रग्स, धर्म परिवर्तन, भ्रष्टाचार व गैंगस्टर के आतंक से तबाह हो गया। उद्योग पंजाब छोड़कर जा रहे हैं। किसान की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर युवाओं की बेरोजगारी हटानी है तो एक मौका BJP को देकर देखिए।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →