उत्तराखंड में तापमान माइनस 10° तक पहुंचा
नई दिल्लीः देशभर में सर्दी ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में शुक्रवार को तापमान -10°C और केदारनाथ में -8°C दर्ज किया गया।मध्य प्रदेश के कटनी स्थित करौंदी में पारा 6.1°C तक गिर गया है। मौसम विभाग ने भोपाल सहित एमपी के कई जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में 30 नवंबर तक शीतलहर चलेगी। इस दौरान पारा 4 से 6 डिग्री रह सकता है। वहीं, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज घने कोहरे का अलर्ट है।कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में गुरुवार रात पारा गिरकर -2°C पर पहुंच गया। घाटी के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण सरकार ने स्कूलों में फरवरी तक विंटर वेकेशन घोषित कर दी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →