कनाडा में मोगा के युवक की गोली मारकर हत्या: बदमाशों ने सरेआम उतारा मौत के घाट
मोगा/ओटावा: कनाडा से एक बार फिर पंजाबी युवक की हत्या की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिला मोगा के गांव दौलतपुरा के रहने वाले 32 वर्षीय दविंदर सिंह की बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। दविंदर चार साल पहले बिजली विभाग की नौकरी छोड़कर बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गया था।
मदद करना पड़ा भारी
परिजनों के अनुसार, दविंदर अपनी टैक्सी के जरिए एक लड़की को छोड़ने जा रहा था। उस लड़की के पीछे कुछ बदमाश लगे हुए थे। बदमाशों को शक हुआ कि दविंदर उस लड़की की मदद कर रहा है, जिसके बाद उन्होंने दविंदर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। दविंदर की मौके पर ही मौत हो गई और बदमाश उस लड़की को अपने साथ अगवा कर ले गए।
गांव में मातम का माहौल
दविंदर कनाडा में अपनी पत्नी और ससुराल वालों के साथ रहता था और वहां पिज्जा-बर्गर शॉप के साथ पार्ट-टाइम टैक्सी चलाता था। इस खबर के बाद गांव दौलतपुरा में सन्नाटा पसरा हुआ है और दविंदर की माता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →