कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या की, परिवार बोला नशे का आदी है बेटा
मोगाः मोगा में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात टांगे वाली गली में हुई। परिजनों का आरोप है कि बेटे ने उसकी हत्या की है। 70 वर्षीय कुलदीप सिंह के पेट में गोली लगी थी।परिवार का कहना है कि हैप्पी नशे का आदी था और अकसर पिता से नशे के लिए पैसे मांगता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारण और इसमें किसकी भूमिका है, यह जांच के बाद पता चलेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →