कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी AAP में शामिल:CM मान ने करवाई जॉइनिंग
अमृतसरः अमृतसर पूर्वी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
बस्सी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें मिले प्यार, विश्वास और सम्मान के लिए वह धन्यवाद देते हैं। उन्होंने अमृतसर पूर्वी के लोगों और पंजाब के लोगों से कहा कि वह लोकसेवा का काम जारी रखेंगे।
दिनेश बस्सी अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। वह अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के पद पर करीब ढाई साल तक रहे।
कुछ महीने पहले उन्हें बेटे के केस में गिरफ्तार किया गया था। इस मौके पर बस्सी के भाई अमित बस्सी और जीजा रोहित सेतिया भी मौजूद थे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →