केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज:शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले बिलों पर चर्चा संभव
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होगी। बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा हो सकती है। सत्र में पेश होने वाले बिलों को मंजूरी देने और कई योजनाओं के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है।
18 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीपरिषद की बैठक भारत मंडपम में हुई थी। PTI के मुताबिक, गृह और वित्त मंत्रालय समेत 11 मंत्रालयों और विभागों के सचिवों ने इन मुद्दों पर प्रेजेंटेशन दिया था। बैठक में गरीबी कम करने के लिए सरकार की योजनाओं की तारीफ की गई थी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →