गुरुग्राम भोंडसी जेल में वार्डन ने फंदा लगाया:क्वार्टर में लटका मिला शव
गुरुग्राम: गुरुग्राम की भोंडसी जेल में तैनात एक वार्डन ने अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव क्वार्टर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। जेल प्रशासन की तरफ से इसकी सूचना भोंडसी थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
मृतक की पहचान 52 वर्षीय लाल सिंह के रूप में हुई है। वे मूल रूप से सिरसा जिले के रहने वाले थे। लाल सिंह करीब सात साल से भोंडसी जेल में वार्डन के रूप में तैनात थे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →