गुरुग्राम में आज से दौडे़ंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें:CM सैनी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
गुरुग्रामः गुरुग्राम में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में शामिल की गई 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री सेक्टर 48 ई-बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे।
सेक्टर-48 स्थित जीएमसीबीएल बस डिपो में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कैबिनेट राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →