जम्मू-कश्मीर के रामबन में SUV खाई में गिरी, 2 की मौत
रामबनः जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार रात एक SUV सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में वाहन चालक विजय सिंह और 26 साल के सुनील सिंह की मौत हुई। SUV चिन्थन की ओर जा रही थी, तभी वह सड़क से फिसल गई।घायलों में से एक को जम्मू रेफर किया गया है, जबकि बाकी छह को इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →