← GO BACK
नई दिल्लीः दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रविवार को एक मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ई-रिक्शा का चार्जिंग पॉइंट में शॉट सर्किट होना सामने आया है। आग की चपेट में आए सभी लोग पहली मंजिल पर सो रहे थे।गली नंबर 11 के मकान में रविवार सुबह 4.30 बजे आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुबह 5 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
← Go Back
←Go Back