पंजाबःलंबे पावरकट से लोग परेशान, जाने 25 अप्रैल को कहां-कहां गुल है बिजली
लुधियाना. 25 अप्रैल,2026ः अप्रैल में गर्मी बढ़ते ही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का बिजली सप्लाई सिस्टम चरमरा गया है। शुक्रवार रात को पूरे पंजाब में बिजली के 2 से 4 घंटे तक के कट लगे। टेंपरेचर 40 डिग्री पार होने के चलते लोग पहले ही गर्मी से परेशान थे, बिजली बंद होने से पूरी रात वह पसीने से तरबतर रहे और सो तक नहीं सके। पावरकॉम के हेल्पलाइन सिस्टम से भी कोई मदद नहीं मिली।
आज कहां-कहां बिजली कट लगेंगे…
मोहाली: G-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
लुधियाना: मंकू मार्केट, एफ-5, जमालपुर, अवाना गांव, जमापुर चौक, अहलूवालिया कॉलोनी, ज्योति कलाई, एंडएड्रीम पार्क, बाबा गज्जा जैन कॉलोनी गली नंबर 1 से 6 हाफ एरिया, ट्रांसपोर्ट नगर, इंडस्ट्रियल एरिया-ए हॉफ एरिया, मोती नगर, सकवाल रोड, जगदीप नगर, सर्वानंद कलाई, फरीद नगर गली नंबर 1, सरदार नगर, सकवाल गुरुद्वारा साहिब के पास, सकवाल सरकारी स्कूल, गुरु राम राय, जीवन नगर, श्री चंद कॉलोनी, गोविंद नगर, गुरु नानक नगर, प्रताप कॉलोनी, गगनदीप कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सतगुरु नगर, सुंदर नगर, न्यू सुंदर नगर, रामनगर, लक्ष्मण नगर, मंगा कॉलोनी, गांव शाही, मुंडियां कलां, टिब्बा कॉलोनी, लहरी नगर, शेरपुर, सीरा रोड, औद्योगिक क्षेत्र, मेहरबान, हीरानगर, सैनिक कॉलोनी, बाबा दीप सिंह नगर, सैनिक कॉलोनी, जीएमटी कॉलोनी, बैंस एस्टेट, आयाली और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना और अमलोह के विलेज खनौरा, पौन्नीवाल, एमके रोड, रामराजे, रसूलरा और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा के सभी इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
जालंधर: सैनिक विहार, अजीत नगर, गांव बल्लां, गांव रावपुर, रसूलपुर, गांव काहनपुर, लाबंड़ां, भगवानपुर लाबंड़ां आबादी, ताजपुर, गाजी गुल्ला, संत नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, प्रकाश आइसक्रीम के पास वाले क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
अमृतसर: डायमंड नगर, नायर हॉस्पिटल, व्हाइट एवेन्यू, राम मंदिर, पुलिस लाइन, लाहौरी गेट गली, वाल्मीकि वाला, लाहौरी गेट में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
पटियाला: रघुवीर नगर, गोविंद मार्ग, मॉडल टाउन, मोती बाग, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, नरूला कॉलोनी, गोकुल टावर, धीरू माजरी, अर्जुन नगर, नगर निगम, ओएफसी लोअर माल सड़क इलाके में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
बठिंडा: पावर हाउस रोड लाइट्स, घोड़ेवाला चौक, 100 फीट रोड गली नंबर 9 से 20, अजीत रोड, सनसिटी, पंचमुखी मंदिर, वर्धमान चौकी, लॉ कॉलेज और बादल रोड इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →