सिरफिरे आशिक की करतूतः 20 वर्षीय लड़की पर फेंका तेजाब, बचाने आए माता-पिता पर भी किया हमला
लखनऊः लखनऊ में सिरफिरे ने शादी से इनकार पर घर में घुसकर 20 साल की 12वीं की छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने आए मां-बाप पर भी तेजाब फेंका और चाकू मारे।वारदात रविवार सुबह 3 बजे हुसैनगंज के उदयगंज इलाके की है। घर में चीख-पुकार मच गई। आरोपी भागने लगा तो छात्रा की घायल मां ने उसे पकड़ लिया। चाकू मारे। तेजाब से हमला करने के दौरान वो भी बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद उसने अपने दाहिने हाथ के नस काट लिए।
आरोपी तौसिफ शाह उर्फ मन्ना की शादी नहीं हुई थी। वह 35 साल का है। लड़की का रिश्ते में चाचा लगता है। उसके दो बड़े भाई हैं, उनकी शादी हो चुकी है। पीड़ित से 15 साल बड़ा होने के बावजूद वह उससे शादी की जिद पर अड़ा था। जबकि परिवार खिलाफ था।
वह पीड़ित के घर से 50 मीटर दूरी पर रहता है। परिवार ने बताया कि आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा। सबसे पहले उसने लड़की पर तेजाब फेंका। फिर परिवार पर हमला किया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →