AAP का दावा- मालीवाल-गुप्ता के साइन फर्जी:सदस्यता रद्द करने को उपराष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे
चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने कल (24 अप्रैल) पार्टी छोड़ दी। इनमें से 6 पंजाब से हैं। पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को ही सांसद अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ BJP जॉइन कर ली। राघव चड्ढा के मुताबिक हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं।
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि AAP जल्द राज्यसभा के सभापति को पत्र देगी और दलबदल कानून के तहत राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। इसके लिए सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे। चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 ही सांसद भाजपा में गए हैं। 2 सांसदों स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के फर्जी साइन किए गए हैं।
इससे पहले राघव चड्ढा ने कल दावा किया था कि उनकी पार्टी के राज्यसभा में 10 सांसद हैं। इनमें से दो तिहाई यानी 7 सांसद हमारे साथ हैं। ऐसे में हमारे ऊपर दलबदल कानून लागू नहीं होता।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →