ब्रेकिंग- सुखा काहलवां मर्डर केस के अहम गवाह की हत्या
कपूरथला, 1 मई, 2026- पंजाब में गैंगवॉर की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कपूरथला में गैंगस्टर सुखा काहलवां के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
यह खूनी घटना तब हुई जब गोपी अपनी कार में बैठा था। हमलावरों ने अचानक कार को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोपी को संभलने का मौका भी नहीं मिला और कार की सीट पर ही उसकी मौत हो गई।
गुरप्रीत सिंह गोपी को सुखा काहलवां मर्डर केस का अहम गवाह माना जा रहा था। बताया जा रहा है कि गोपी अब तक कोर्ट में अपने बयानों से मुकरने से इनकार कर रहा था, जिससे उसकी जान को खतरा था।
गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी
कुछ गैंगस्टर सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
SSP कपूरथला गौरव तुरा ने कहा कि पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस घटना वाली जगह के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और गैंगवार को लेकर पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →