Himachal: Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर पलटी, 15 लोग थे अंदर
Babushahi Bureau
बिलासपुर, 29 अप्रैल 2026 :
शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर कोला वाला टोबा के पास पलट गई। इसमें छोटे बच्चों सहित करीब 15 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में श्रद्धालुओं को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए श्रद्धालु जो की माताजी के दर्शन करके वापस जा रहे थे, तभी अचानक उनका टेंपो ट्रैवलर कोला वाला टोबा के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। पुलिस प्रभारी थाना कोट हरनाम सिंह ने अपनी टीम के साथ घायलों को उपचार के लिए समीपवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उन्होंने बताया कि ट्रैवलर में करीब 15 लोग सवार थे और तीन-चार छोटे बच्चे भी थे। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →