DM रंधावा सुसाइड केस; BJP का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अमृतसर, 4 अप्रैल, 2026- DM गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज भगवंत मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। BJP नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में मंत्रियों की दादागिरी और भ्रष्टाचार के कारण ईमानदार कर्मचारी मौत को गले लगाने को मजबूर हो रहे हैं।
BJP के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू इस प्रदर्शन में खास तौर पर शामिल हुए। इन नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए और AAP सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। BJP नेताओं ने सीधा निशाना साधते हुए कहा कि DM गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के लिए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर जिम्मेदार हैं। उन्होंने मांग की कि लालजीत भुल्लर को पार्टी से निकाला जाए। उन्हें MLA पद से भी हटाया जाए। इस सुसाइड केस की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →