Earthquake Update: शिमला, धर्मशाला और चंबा समेत हिमाचल के कई क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके
बाबूशाही नेटवर्क
शिमला, 03 अप्रैल 2026 :
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, धर्मशाला और चंबा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप शुक्रवार रात करीब 9:47 बजे दर्ज हुआ। इस दाैरान कई लोग सोशल मीडिया पर भी भूकंप आने की सूचना साझा करते नजर आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता व केंद्र की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →