Earthquake News : दो दिन में दूसरी बार कांपी धरती: 4.5 की तीव्रता से आया भूकंप
नेपीडॉ: म्यांमार में एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रविवार को म्यांमार में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
लगातार झटकों से दहशत
म्यांमार में पिछले 48 घंटों में यह दूसरा भूकंप है। इससे पहले शनिवार को भी 4.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। रविवार को आए भूकंप का केंद्र जमीन से 107 किलोमीटर की गहराई में था। वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी की सतह से 700 किलोमीटर नीचे तक भूकंप आने की संभावना बनी रहती है।
क्यों संवेदनशील है म्यांमार?
म्यांमार भौगोलिक रूप से चार बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों— इंडियन, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेट के बीच स्थित है। इन प्लेटों के आपसी टकराव और हलचल की वजह से यहाँ अक्सर भूकंप और सुनामी का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी समुद्री तटरेखा होने के कारण यहाँ मध्यम और बड़े स्तर के भूकंपों की आशंका हमेशा रहती है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →