रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: कई प्रमुख ट्रेनों के नंबर बदले, देखें नई लिस्ट
नई दिल्ली, 12 फरवरी 2026
भारतीय रेलवे ने रेल परिचालन को और अधिक सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के नंबरों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 13 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में लागू किया जाएगा। हालांकि, ट्रेनों की श्रेणी (सुपरफास्ट/मेल एक्सप्रेस) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इन प्रमुख ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर:
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, देहरादून, हावड़ा, जम्मूतवी और कालका जैसे व्यस्त रूटों की ट्रेनों के नंबर अब बदल जाएंगे:
-
देहरादून–हावड़ा: 12327/12328 अब 13035/13036 होंगे।
-
हावड़ा–देहरादून: 12369/12370 अब 13037/13038 होंगे।
-
हावड़ा–जम्मू तवी: 12331/12332 अब 13041/13042 होंगे।
-
हावड़ा–प्रयागराज: 12333/12334 अब 13047/13048 होंगे।
-
हावड़ा–कालका: 12311/12312 अब 13051/13052 होंगे।
रेलवे की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेटेड जानकारी चेक कर लें और अपने टिकट पर अंकित ट्रेन नंबर की पुष्टि अवश्य करें।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →