Himachal Day 2026 Live: हिमाचल दिवस आज, 15 हस्तियां होंगी सम्मानित; कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी होने की आस
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया 79वां स्थापना दिवस
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 15 अप्रैल 2026 : हिमाचल प्रदेश के 79वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया। शिमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में भव्य परेड आयोजित की गई। इसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, स्काउट एन्ड गाइड, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एनएनएस और स्काउट एन्ड गाइड की टुकड़ियां शामिल रही। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल , कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, समेत नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे।
राहुल गांधी ने भी दी बधाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने अद्भुत सौंदर्य और गौरवशाली परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हिमाचल, ऐसे ही प्रगति और समृद्धि की राह पर अग्रसर रहे।'
देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
अपने अद्भुत सौंदर्य और गौरवशाली परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हिमाचल, ऐसे ही प्रगति और समृद्धि की राह पर अग्रसर रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा 'समस्त हिमाचल वासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है। इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'
समस्त हिमाचल वासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है। इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता…
— Narendra Modi (@narendramodi)
Himachal Day 2026: हिमाचल दिवस आज, 15 हस्तियां होंगी सम्मानित; कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी होने की आस
हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को किन्नौर जिले के रिकांगपिओ स्थित मिनी स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूर्वाह्न 11 बजे तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ करेंगे। हिमाचल दिवस पर जहां जिले के लोगों को पर्यटन सहित अन्य योजनाओं की घोषणाओं की उम्मीद है, वहीं, प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ते की आस लगाए हैं।
समारोह के दौरान अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाणा के प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा, पद्मश्री प्रेम लाल गौतम, डॉ.ओपी शर्मा और बिलासपुर के मोरसिंघी से हैंडबाल कोच स्नेहलता को हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा समारोह में सिविल सर्विस अवॉर्ड श्रेणी में जिला प्रशासन मंडी (उपायुक्त अपूर्व देवगन), डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग और एसडीएम बल्ह (मंडी) स्मृतिका नेगी को सम्मान दिया जाएगा। जबकि प्रेरणा स्रोत सम्मान श्रेणी में जिला शिमला की चारू शर्मा और किन्नौर जिले की कुमारी छोंजिन अंगमो का चयन किया गया है।
विश्व विजेता टीम की खिलाड़ी भी की जाएंगी सम्मानित : विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचल से संबंध रखने वाली खिलाड़ी रितु नेगी (सिरमौर), साक्षी शर्मा (सिरमौर), पुष्पा (सिरमौर), भावना देवी (मंडी) और चंपा ठाकुर (चंबा) को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →