गुरुग्राम: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग, 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची
गुरुग्राम: गुरुग्राम में मशहूर सांस्कृतिक केंद्र 'किंगडम ऑफ ड्रीम्स' में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गदर्द। सेक्टर-29 स्थित इस बंद पड़ी इमारत से अचानक धुएं का गुबार और ऊंची लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।मौके पर एक के बाद एक दमकल की 12 गाड़ियां और भारी संख्या में बचाव दल भेजा गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →