गुरदासपुर रणजीत सिंह एनकाउंटर पर कोर्ट का बड़ा आदेश
गुरदासपुर, 02 मार्च,2026ः गुरदासपुर के बहुचर्चित रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। गुरदासपुर की सीजीएम अदालत ने टेलीकॉम कंपनियों को पुलिस अधिकारियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। यह निर्देश 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक की अवधि के लिए जारी किया गया है।
कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आदियां पुलिस चौकी में दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रणजीत सिंह को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। रणजीत सिंह की मां ने इसे फेक बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ये अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →