गुरुग्राम में 18 केंद्रों पर होगी NEET-UG परीक्षा
गुरुग्राम, 25 अप्रैल,2026ः गुरुग्राम में 3 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता डीसी उत्तम सिंह ने की। जिले के 18 केंद्रों पर कुल 6875 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
बैठक का उद्देश्य परीक्षा का सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना था। इसमें परीक्षा केंद्रों की तैयारी, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →