जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटा, सड़क बही
नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते नदियों का वॉटरलेवल बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने के बाद बाढ़ आई। कई खेत बर्बाद हो गए, सड़क बह गईं।
उधर देश के लगभग 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब हो गए हैं। राजस्थान, दिल्ली-NCR, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना भी कम है।
बारिश रुकने से मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
12 जुलाई
राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है।
बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय और हिमालय की तराई में बसे बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।
13 जुलाई
छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हिमाचल में भारी बारिश यलो अलर्ट है।
राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में कोई चेतावनी नहीं है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →