राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से दिल्ली रवाना
नई दिल्ली, 01 मई,2026ः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (शुक्रवार को) शिमला से दिल्ली लौट गई हैं। उन्होंने अन्नाडेल से दिल्ली से लिए उड़ान भरी। इससे पहले राष्ट्रपति शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंचीं। आरट्रैक में सेना के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह दिल्ली लौट गई हैं।
इस दौरान हिमाचल के गवर्नर काविंदर गुप्ता, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति पिछले 5 दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ में रुकी हुई थी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →