रोहतांग टनल में 17 घंटे से फंसे सैकड़ों वाहन; सड़क पर जमकर ठोस हो गई बर्फ, फोर बाई टू वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
शशिभूषण पुरोहित
मनाली, 16 मार्च 2026 : रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल पर पिछले 17 घंटों से सैकड़ों पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं। टनल के समीप सड़क जमकर ठोस बर्फ में तब्दील हो गई है, जिसकी वजह से कोई भी वाहन यहां से नहीं निकल पा रहा है।
हालांकि BRO और मनाली पुलिस राहत कार्य में रात से है मौके पर है। बर्फबारी के बाद होने वाले खराब हालात को देखते हुए ही मनाली पुलिस फोर बाई फोर वाहनों में सफर करने की सलाह देती है। अचानक बर्फबारी होती भी है तो फोर बाई फोर वाहन जैसे तैसे अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। जबकि फोर बाई टू वाहनों का स्किड होने का खतरा बना रहता है।
रविवार को तो मौसम विभाग ने पहले ही हिमपात की संभावना जताई थी। पर्यटकों को मौसम के पूर्वानुमान का भी ख्याल रखना चाहिए ओर स्थानीय कारोबारियों को भी सतर्क रहना चाहिए। वाहन स्किड होने के कारण लगे लंबे ट्रैफिक जाम ने सभी की दिक्कत को बढ़ा दिया है। इन विकट परिस्थितियों में मनाली पुलिस देर रात तक बर्फबारी के बीच ट्रैफिक सुचारु करती रही। उधर टनल के भीतर जाम में फंसे मोरध्वज शर्मा और नमन शर्मा ने बताया कि वे लोग रविवार शाम को दोपहर बाद 4 बजे से टनल में फंसे हैं। खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है फंसे हुए लोगों को यहां से जल्द निकाला जाए।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →