Breaking: पंजाब में SIR के शेडयूल में बदलाव
चंडीगढ़, 15 जुलाई, 2026ः भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 अक्टूबर, 2026 की पात्रता तारीख के आधार पर होने वाले इस रिवीजन को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब को नए आदेश भेज दिए गए हैं।
नए कार्यक्रम के तहत अब राज्य में पोलिंग स्टेशनों के पुनर्गठन से लेकर फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन तक की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब बीएलओ (BLO) 3 अगस्त 2026 तक लोगों के घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे। इसके बाद 13 अगस्त को नई वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी होगा, जिस पर लोग 12 सितंबर तक अपने नाम जुड़वाने या सुधार करवाने के लिए दावे और आपत्तियां दे सकेंगे।
सभी सुधारों को पूरा करने के बाद 12 अक्टूबर 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी, जिसके आधार पर आगे चुनाव होंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →