Himachal Weather: लाहुल-स्पीति में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; नदी-नाले उफान पर, BRO ने संभाला मोर्चा, सतर्क रहने की अपील
बाबूशाही ब्यूरो
केलांग: 02 जुलाई 2026 :
लाहुल-स्पीति जिला में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश ने एक बार फिर जनजीवन और आवाजाही पर असर डाला। लगातार बारिश के कारण कई छोटे-बड़े नालों का जलस्तर बढ़ गया, जबकि नदियां भी पूरे उफान पर रहीं।
बारिश के बाद सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में जाहलमा नाला भी शामिल रहा, जहां तेज बहाव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। सीमा सड़क संगठन ने युद्धस्तर पर काम करते हुए जाहलमा नाले पर अस्थायी मार्ग को पुन: फोर वाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्र में झूला (सस्पेंशन ब्रिज) निर्माण का कार्य भी तेजी से जारी है। लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है।
अटल टनल के पास हादसा
अटल टनल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। बारिश के दौरान यह हादसा पेश आया है।
शिंकुला-रोहतांग दर्रे पर हिमपात
मंगलवार देर रात से जारी भारी बारिश के चलते यहां रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला दर्रा में फिर से ताजा हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फवारी इतनी अधिक नहीं हुई है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →