Himachal Breaking : A Big Gang Busted in Kullu : कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित गैंगस्टर सहित गिरोह गिरफ्तार
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला/कुल्लू, 24 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित गैंगस्टर और उसके गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस को मिली पुख्ता सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर थाना मणिकरण (जिला कुल्लू) की टीम ने मणिकरण–बरशैणी मार्ग के शिल्ला क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह समेत उसके पांच सहयोगियों—राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर और राजबिंदर—को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गिरोह से जुड़ी दो महिला सहयोगियों, कोमल और तलविंदर कौर, को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, मजबूत खुफिया तंत्र और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपियों की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया, जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के उन्हें काबू कर लिया गया।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले की जानकारी संबंधित एजेंसियों को दे दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि प्रदेश में अपराध और संगठित गैंग गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →