HP Congress Rally At Palampur : पालमपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन, रजनी पाटिल सहित मंत्री ओर विधायक हुए शामिल
कांग्रेस के सभी प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे : मुख्यमंत्री
बाबूशाही ब्यूरो
पालमपुर, 14 मई 2026 :
पालमपुर में 15 वार्डों में 17मई को नगरनिगम के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। आज वीरवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में शक्ति प्रदर्शन कर के जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सभी प्रत्याशी जीत कर आएंगे। हमें पूरी उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है और भाजपा की सरकार प्रदेश को कर्ज में डुबो कर गई है मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश में कई स्कूल कॉलेज खोल दिए थे जो कि जनता के लिए चुनावी रेवड़ियां थीं, जबकि स्कूल और कॉलेज में अध्यापक ही नहीं थे।
भाजपा जनता के पैसे को चोर दरवाजे से लुटाती थी, हमने उन चोर दरवाजों को बंद कर दिया है। पालमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय बहुत चुनौती भरा है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →