Himachal Update : किन्नौर के मलिंग नाला के समीप पहाड़ों से हुआ भूस्खलन; सड़क मार्ग बार- बार हो रहा अवरुद्ध, देखें वीडियो
बाबूशाही ब्यूरो
किन्नौर, 13 मई 2026 : ज़िला किन्नौर के मलिंग नाला के समीप बुधवार को पहाड़ों से जोरदार भूस्खलन हुआ। जिस कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 अवरुद्ध हो गया है।
गौर हो कि ज़िला के मलिंग नाला समीप बीते कई महीनों से बार बार पहाड़ों से पत्थर गिरने व भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते मौके पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। ख़ासकर रात्रि के समय इस जगह पर भूस्खलन का अधिक खतरा रहता है और वाहनों को आवाजाही के दौरान पहाड़ से गिरने वाले पत्थर व मलबे का पता नहीं चलता है।
बुधवार दोपहर 3:45 मिनट के आसपास मिली सूचना के अनुसार भी मौके पर पहाड़ों से पत्थर व मलबा गिर रहा था। बुधवार शाम करीबन 6:00 बजे के आसपास सड़क तो BRO की टीम ने बहाल किया है। लेकिन मलबे का बड़ा ढेर एक तरफ खड़ा है और उड़ती धूल व भूस्खलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
देखें वीडियो :https://drive.google.com/file/d/1F56FRNrM6sY1btYGGlQZMkpcbL_MBpqE/view?usp=drivesdk
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →