चंडीगढ़ प्रशासन PM के दौरे की तैयारियों में जुटा:17 जुलाई को आ सकते हैं मोदी
चंडीगढ़, 03 जुलाई, 2026ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे की संभावना को देखते हुए यूटी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से अभी तक कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन ने संभावित उद्घाटन और लोकार्पण परियोजनाओं की सूची तैयार करने का काम तेज कर दिया है।
शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं की सूची जल्द ही पीएमओ को भेजी जाएगी, जिसके बाद अंतिम कार्यक्रम तय होगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का मुख्य सार्वजनिक कार्यक्रम सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया जा सकता है। संभावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पीजीआई चंडीगढ़ में तैयार दो बड़े स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन कर सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर शामिल हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →