पंजाब कांग्रेस में टूट संभव:चन्नी की मीटिंग में 50 नेता पहुंचे
चंडीगढ़: बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के बाद अब पंजाब कांग्रेस में भी टूट के आसार हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज पूर्व सीएम और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने घर पर 4 विधायकों समेत 50 पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की।
MLA तृप्त राजिंदर बाजवा ने कहा कि सभी नेताओं ने चन्नी से कहा कि अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रधान बनाए जाने पर वे हाईकमान से बात करें। सभी नेता इस फैसले से नाराज हैं और हाईकमान इस फैसले पर रिकंसीडर करे।
मीटिंग के बाद चन्नी का पहला बयान आया। जिसमें चन्नी ने कहा- आज कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप ने मेरे घर में आकर पंजाब के लोगों की भावनाओं को हाईकमान के आगे रखने की अपील की। इस बीच भाजपा के पंजाब प्रधान केवल ढिल्लों ने कहा कि चन्नी अगर BJP में आते हैं तो उनका स्वागत है।
कांग्रेस में मचे इस घमासान के बीच पार्टी के पंजाब प्रभारी व छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल कल, शनिवार को चंडीगढ़ आ सकते हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →