निहंगों ने शिवसेना चेयरमैन की पायलट गाड़ी रोकी, शीशा तोड़ा, नारेबाजी भी की
लुधियाना, 22 जून, 2026ः लुधियाना में सोमवार को शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहों ने रोक लिया। उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। इससे माहौल तनावपूर्ण बन गया। यह घटना फ्रेंड्स रीजेंसी के पास हुई, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चेतन के खिलाफ विभिन्न सिख जत्थेबंदियां धरना दे रही थीं।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे राजीव टंडन को उनकी पायलट गाड़ी में पहचान लिया गया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के आगे खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, जिसके बाद CIA-1 और स्थानीय पुलिस की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।
पुलिस ने सुरक्षा घेरे में राजीव टंडन के काफिले को वहां से रवाना कराया। घटना के बाद राजीव टंडन ने इसे अपने ऊपर जानलेवा हमले की कोशिश बताया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →