Himachal: Kullu News : पंचायत समिति कुल्लू की अध्यक्ष बनीं यमुना, सुन्दर सिंह उपाध्यक्ष
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू : 22 जून 2026 :
पंचायत समिति कुल्लू के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इसमें अध्यक्ष पद के लिए यमुना 10 मत हासिल कर विजयी रही जबकि हर्षा ठाकुर को 8 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए नूप राम एवं सुंदर सिंह को बराबर 9-9 मत प्राप्त हुए।
बराबर मत मिलने के बाद पर्ची के माध्यम विजेता का निर्धारण करने पर सुन्दर सिंह उपाध्यक्ष के लिए विजयी घोषित हुए। परिणाम घोषित होने के उपरान्त उपंडलाधिकारी ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →