Himachal: Kullu News: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण कार्यों की समीक्षा
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू : 22 जून 2026 : जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय कुल्लू में'सक्षम गुड़िया बोर्ड' की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बोर्ड की उपाध्यक्ष अरुणा महाजन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने प्रदेश भर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पुलिस विभाग का सहयोग लेते हुए और महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने 'सक्षम गुड़िया' के तहत चलाई जा रही आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यशालाओं के प्रदर्शन की समीक्षा की।
बैठक में सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लागू की जा रही नई विकासात्मक पहलों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण स्तर तक जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि सक्षम गुड़िया बोर्ड हिमाचल प्रदेश की नवनियुक्त उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिला स्तर पर यह उनकी पहली समीक्षा बैठक है। उन्होंने कहा की वे प्रदेश सरकार की
महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के लिए नियमित रूप से ज़मीनी स्तर तक कार्य सुनिश्चित करेंगी।
बैठक में बेटियों की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला व बालिका सुरक्षा से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर हर पात्र बेटी तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कि बोर्ड प्रदेश की बेटियों को एक सुरक्षित, भयमुक्त और सशक्त माहौल प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कुन्दन लाल, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →