सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन, अर्थी को कंधा देकर रो पड़े
हरिद्वार, 21 नवंबर,2026ः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। सीएम के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने हरिद्वार के चंडी घाट पर मां को मुखाग्नि दी। योगी ने मां की चिता की परिक्रमा की। सिर झुकाकर प्रणाम किया।
योगी अंतिम यात्रा के दौरान रो पड़े। घर से मां की अर्थी को कंधा देकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। फिर चंडी घाट पर भी अर्थी को कंधा दिया। बार-बार रुमाल से आंसू पोछते रहे। योगी मां के पार्थिव शरीर के साथ ही पौड़ी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचे।
योगी शाम को लखनऊ आ जाएंगे। यहां पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योगी की मां ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे घर पर अंतिम सांस ली। वे 91 साल की थीं। योगी रात भर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। उन्होंने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया।

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद के अलावा कई सांसद व विधायक शामिल होने चंडीघाट पहुंचे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →