अटल टनल के समीप टैम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, इंदौर के 7 स्कूली बच्चे और शिक्षक घायल
बाबूशाही ब्यूरो
केलांग/कुल्लू: 03 नवंबर 2026 : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा और अटल टनल के बीच कोकसर स्थित गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। इस हादसे में मध्य प्रदेश के इंदौर से शैक्षणिक व पर्यटन भ्रमण पर आए 7 स्कूली बच्चे और उनका एक शिक्षक घायल हो गए। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया
मनाली से अटल टनल की ओर जा रहा था वाहन
जानकारी के अनुसार टैम्पो ट्रैवलर (HP 01K-9878) मनाली से रोहतांग दर्रा होते हुए कोकसर के रास्ते अटल टनल की तरफ जा रहा था। वाहन में इंदौर से आए कुल 11 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक और चालक सवार थे। यात्रा के दौरान गर्ग एंड गर्ग प्लांट के पास चालक ने वाहन पर से अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट कोकसर की टीम तुरंत हरकत में आई और स्थानीय नागरिकों की मदद से मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →